गर्मियों में लगाये जाने वाले फूल

गर्मियों का मौसम आ ही चुका है और गर्मियों के मौसम में सुंदर सुंदर फूल उगाए जा सकते हैं तापमान ज्यादा होने पर भी कुछ ऐसे पौधे हैं जो गर्मियों में बहुत अच्छे फूल देते हैं आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन से ऐसे फूलों के पौधे है जिन्हें आप अपने बगीचे में उगाकर अपने बगीचे को और सुंदर बना सकते हैं।



सूरजमुखी ( sunflower )
सूरजमुखी यानी कि sunflower गर्मियों के मौसम में उगाए जाने वाला सबसे अच्छा पौधा है। sunflower गर्मियों में बड़ी आसानी से ग्रो हो जाता है। यह बड़ा अच्छा फूल देता है और दिखने में भी बड़ा सुंदर लगता है। इसके बीज बड़े और मजबूत होते हैं जो बड़ी आसानी से अंकुरित हो जाते हैं ।तो आप अपने बगीचे में या गमले में सनफ्लावर के पौधे को बड़ी आसानी से उगा सकते हैं ।अब तो लाल कलर का sunflower भी आने लगा है। आप लाल कलर के पौधे को भी उगा कर अपने बगीचे को सुंदर बना सकते हैं।

जीनिया ( Zinnia )
जीनिया का पौधा बहुत जल्दी फल देता है मार्च के बाद आप इसे बीजों से उगा सकते हैं। यह रंग बिरंगे फूलों वाला पौधा है। जो गमले में बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है। इसका पौधा थोड़ा छोटा होता है इसलिए इसे ज्यादा संख्या में उगाना चाहिए। जीनिया देसी और हाइब्रिड अलग- 2 वैरायटी में आता है हाइब्रिड वैरायटी का जीनिया का फूल बड़ा ही सुंदर दिखता है।
सदाबहार (vinca)
सदाबहार लंबे समय तक फूल देने वाला पौधा है। सदाबहार का फूल बहुत सुन्दर होता है इसका पौधा गर्मियों में तेजी से ग्रोथ करता है। देशी सदाबहार का फूल लाल और सफेद रंग का होता है। जो अनेंक तरह की औषधियां बनाने के काम आता है।hybreed सदाबहार के फूल अनेक रंगो मे आते हैं।सदाबहार को बीजो से बङी आसानी से उगाया जा सकता है।

मोर्निग ग्लोरी -
लता वाले फूलों की बात की जाये तो मोर्निग ग्लोरी सबसे अच्छा पौधा है।यह अनेंक रंगो में उपलब्द है।इसके फूल भी बड़े होते है।सबसे अच्छी बात यह है कि मोर्निग ग्लोरी का बीज बड़ी आसानी से उग जाता है।hybreed morning glory के फूल बहुत ही सुन्दर होते है।
बालसम ( Balsome)
बालसम का पौधा बहुत तेजी से ग्रोथ करता है।इस पर बहुत अच्छे फूल आते हैं। इसके बीज छोटे होते है लेकिन आसानी अंकुरित हो जाते हैं। बालसम को ज्यादा पानी से बचाना चाहिये। क्योकि इसकी शाखायें कमजोर होती है ज्यादा पानी होने पर यह सड़ जाता है। मार्च से लेकर अगस्त तक आप इसे आसानी से उगा सकते हैं।

काॅसमाॅस ( Cosmos )
काॅसमोस का पौधा थोङा नाजुक पौधा होता है।यह तीन चार तरह के रंग में आता है। कोसमोस के फूल कुछ कुछ गेंदे के फूल जैसे होते हैं। पीले रंग के फूलों से पूरा पौधा सज जाता है। कोसमोस की अगर सही तरीके से देखरेख की जाये तो यह पूरे साल फूल देता रहता है। इसके बीज बड़े और कुछ पतले आकार के होते है। गर्मी और बरसात के मौसम में कोसमोस को आसानी से उगाया जा सकता है।
गर्मियों के फूलों के लिये खाद -
गर्मी के मौसम में तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है।इसलिये इस मौसम में पौधों में रासायनिक खाद का प्रयोग बिल्कुल ना करें।पौधों के उचित विकास के लिये आप जैविक या आॅर्गनिक खाद का ही प्रयोग करें ।जैसे गोबर खाद,वर्मी कम्पोस्ड खाद या कम्पोस्ड खाद गर्मियों के मौसम में आसानी से दी जा सकती है।

खाद की मात्रा -
गर्मियों के मौसम में पौधों में खाद देने की मात्रा कुछ कम कर देनी चाहिये या उन्हैं पानी के साथ देना चाहिये। जैसे एक 10" के गमले में सामान्यत: 50 -60 gram गोबर खाद 15 दिन में एक बार देनी चाहिये ।गर्मियों में लगभग 25-30 दिन में यही मात्रा दी सकती है। पौधों में खाद देने की मात्रा पौधे की स्थिति ,मौसम का मिजाज और दूसरी चीजों ( मिट्टी कैसी है? खाद कौन सी है ? )पर भी निर्भर करती है।

गर्मियों में लगाये जाने वाले फूल गर्मियों में लगाये जाने वाले फूल Reviewed by homegardennet.com on मई 22, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.