How to Grow Holly Tulsi || घर में कैसे लगाएं तुलसीं -

                     घर में कैसे लगाएं  तुलसीं

नमस्कार दोस्तों
आज मैं आपको  तुलसी के पौधे के बारे में  बताऊंगा कि तुलसी का पौधा हमारे घरो में बहुत ही मायने रखता है और यह पौधा भारत के हर घर में पाया जाता है यह पौधा  ना केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है उससे कही ज्यादा यह औषधीय रूप से काम आता है  इसे चाय मै मिला कर पिया जाय तो सर्दी -जुखाम जैसेी छोटी बीमारियाँ दूर हो जाती  है  
तुलसी का आयुर्वेद में बहुत बड़ा स्थान है। तुलसी से बहुत सारे रोगों का उपचार किया जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से कई प्रकार के रोगों से राहत मिलती है।घर में कैसे लगाएं  तुलसीं -

घर में कैसे लगाएं  तुलसीं -

घर में तुलसी लगाने के लिए आप सीमेंट का गमला या फिर प्लास्टिक का गमला प्रयोग कर सकते है |जमीन पर तुलसी का सही विकास होता है  आप किसी नर्सरी से तुलसी का एक छोटा पौधा लाकर इसे आसानी से लगा सकते है | तुलसी मुख्यत दो तरह की ज्यादा की होती है जो भारत में आमतौर पर पायी जाती है | १- श्यामा तुलसी २- रामा तुलसी ,तुलसी को आप बलुई  दोमट या चिकनी मिट्टी में लगा सकते है | गमले में पानी निकलने की सही जगह होनी चाहिए क्योकि ओवर वाटरिंग होने पर तुलसी का पौधा जल्दी ख़राब हो जाता है | भारत में आप मार्च से लेकर अक्टूबर तक आसानी से लगा सकते है | बरसात का मौसम सबसे अच्छा होता है तुलसी बड़ी आसानी से बरसात में लग जाती है | 

घर की किस दिशा में लगाएं तुलसी -

घर में आप अगर तुलसी लगा रहे है तो उत्तर पूर्व ,पूर्व या ईशान दिशा में ही तुलसी लगाएं तो ज्यादा लाभकारी होगा 
अगर आपने घर पर तुलसी लगाई  हुई  है तो आप समय से तुलसी को पानी दे ,तुलसी को तेज धूप और तेज सर्दी दोनों से परेशानी होती है इसलिए तेज गर्मी और तेज सर्दी के समय आप अपनी तुलसी को छाया में रखकर तुलसी का बचाव कर सकते है | 

कैसे करे तुलसी की देखभाल 

तुलसी के पौधे दो प्रकार के होते हैं हल्के  काले और सफ़ेद होते हैं यह पौधा   15 से 18 इंच तक बढ़ जाता है  तुलसी के पौधे को  धूप की जरुरत होती है लकिन ज्यादा धूप भी तुलसी के लिए ठीक नहीं |  तुलसी को अपने घर के अंदर भी रख सकते हैं  इस पौधे को ज्यादा पानी की जरुरत नहीं पड़ती है | तुलसी पर काले  रंग के कीड़े आने पर आप तुलसी को साफ पानी से नहला दे यह काम आप सप्ताह में २ से ३ बार करें | फिर भी समस्या बने रहने पर आप नीम आयल का छिड़काव कर तुलसी का बचाव कर सकते है |

आजकल तुलसी की व्यवसायिक खेती भी की जा रही है ,तुलसी से अनेक दवाओं का निर्माण होता है इसलिए तुलसी की खेती फायदे का सौदा  सिद्ध हो रही है | तुलसी की खेती के लिए जाड़े का मौसम सबसे उपयुक्त है। इसके अलावा यह गर्मी के मौसम में भी उत्तरी मैदानी भागों में उगाई जा सकती है। पाला, बर्फ तथा ओले पड़ने वाले स्थानों पर इसकी खेती की संभावना बहुत कम होती है। किसान प्रति हेक्टेयर 37500 रुपये में फसल तैयार कर बाजार में एक लाख 25 हजार रुपये में बेच सकते है 

पौधे की कटाई 

लगभग एक महीने में तुलसी का पत्ता कटाने के योग्य हो जाता है तुलसी के पौधे की कटाई लगभग २६ -२७ दिनों के अंतराल की जाती है जिसमे तुलसी के पौधे की ५-६ इंच कटाई  जाती है

खाद प्रबंद 

तुलसी की खेती में खाद का बहुत ही काम खर्चा आता है  इसकी खेती में खाद के रूप में गाय  का गोबर भी यूज़ कर सकते हैं तथा तुलसी की कटी पत्तियां भी यूज़ कर सकते हैं इस वजह से तुलसी की खेती में कम खर्चा आता है और लाभ ज्यादा होता है

रोग नियंत्रड 

 ठण्ड के मौसम में कुहासे  वजह  तुलसी के पौधे को काफी हानि पहुँचती है इसलिए ठण्ड के मौसम में कुहासे से बचाव के लिए डायमेथ ऍम ४५  का छिड़काव भी खेतो में करना चाहिए

आप हमारी यह वीडियो देखकर तुलसी की और अधिक जानकारी ले सकते है

https://youtu.be/6Fg9gaFKFWQ
How to Grow Holly Tulsi || घर में कैसे लगाएं तुलसीं - How to Grow Holly Tulsi || घर में कैसे लगाएं  तुलसीं - Reviewed by homegardennet.com on सितंबर 15, 2017 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.