गर्मियों में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियां

                   


नमस्कार दोस्तों 
आज हम बात करेंगे गर्मियों के सीजन में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियों की । ऐसी सब्जियां जिन्हें ज्यादातर लोग अपने किचन गार्डन या खेतों में उगाते हैं।  उत्तर भारत में जनवरी के बाद फरवरी के महीने की शुरुआत से ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। 20 फरवरी के बाद आप गर्मी के सीजन की सब्जियों को लगाने की शुरुआत कर सकते हैं। सब्जियों की जानकारी देने से पहले उन्हें उगाने के लिए हमें कुछ तैयारी करनी होती है उसकी जानकारी पहले आपको हम देंगे।

किस तापमान पर सब्जियों के बीज उगाएं ?
फरवरी के महीने में जब आपके यहां खूब धूप निकलने लगे । दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास और रात का तापमान 12 डिग्री से ऊपर हो जाए इस मौसम में आप गर्मियों की सब्जियां उगा सकते हैं।

गर्मियों की सब्जी के लिए मिट्टी की तैयारी :-
अगर आप गर्मी की सब्जियां गमले या  ग्रो बैग में लगाते हैं तो आपको गमलों में भरने के लिए मिट्टी तैयार करनी पड़ेगी। अगर आप बड़े शहरों में रहते हैं तो फिर नर्सरी से या ऑनलाइन बाजार से भी तैयार की हुई मिट्टी खरीद सकते हैं।

सामान्य मिट्टी :-  50%
खाद             :- 20%
रेत (sand)   :- 30%

ऊपर हमने जो अनुपात बताया है उस अनुपात में अपने यहां की नार्मल गार्डन सॉइल ऑर्गेनिक खाद और रेतीली मिट्टी मिलाकर गर्मी के सीजन के लिए मिट्टी की तैयारी कर सकते हैं गर्मी में ज्यादा खाद का प्रयोग नहीं करना होता इसके लिए हमने मिट्टी में रेत ज्यादा मिलाया है। अगर आपके यहां रेतीली मिट्टी नहीं मिल रही तो फिर आप नॉर्मल मिट्टी में कोई दूसरी मिट्टी जरूर मिक्स करें।





सब्जियां उगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज
सब्जियां उगाने के लिए अलग-अलग साइज ( गहराई और चौड़े) ग्रोबैग की आवश्यकता होती है।  कुछ सब्जियों के लिए गहरे ग्रो सही होते हैं तो वही कुछ सब्जियों के लिए गहराई से ज्यादा चौड़े ग्रो बैक की आवश्यकता होती है। जबकि बेलदार सब्जियों के लिए अधिक बड़े ग्रो बैग प्रयोग करने चाहिए।

बैगन ,मिर्च , टमाटर - 12 इंच गहरा और 12 चौड़े ग्रो बैग 
धनिया - 6 इंच गहरा और 12 चौड़े ग्रो बैग 
पोदीना - 6 इंच गहरा और 12 चौड़े ग्रो बैग
भिंडी -  12 इंच गहरा 48 इंच चौड़ा 


गर्मियों में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियां

गर्मियों के सीजन में जाट और हरी सब्जियां उगाई जाती हैं यह सब्जियां खाने में पौष्टिक और विटामिन से भरपूर होती हैं।

1 - भिंडी 
गर्मी और बरसात के सीजन में भिंडी उगाई जाती है। भिंडी उगाने के लिए बलुई दोमट (अधिक उरवर्क मिट्टी ) मिट्टी आवश्यकता होती है ।अगर आप घर की छत पर भिंडी लगा रहे हैं तो हमेशा हाइब्रिड बीजों से ही भिंडी हो उगाएं। गमले में भिंडी उगाते समय बड़े से बड़े साइज का गमला प्रयोग करें आप चाहें तो बड़े साइज के ग्रोबैग में भिंडी लगा सकते हैं। भिंडी उगाने के लिए दिन का तापमान 25 डिग्री से ऊपर होना आवश्यक है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से भिंडी के बीजों की बुवाई की जा सकती है।

2 - धनियां

गर्मी के मौसम में धनियां की अधिक आवश्यकता होती है सब्जी के साथ-साथ धनियां की चटनी भी बनाई जा सकती है। गर्मियों के मौसम में धनिया उगाना सर्दियों से थोड़ा कठिन होता है। गर्मी के सीजन में संकर किस्म के बीजों से ही धनियां ग्रो करें। फरवरी के महीने में अगर आप धनियां लगा देंगे तो धनियां आसानी से अंकुरित हो जाएगा। धनिया लगाने के लिए रेतीली मिट्टी का प्रयोग करें जिसमें कुछ मात्रा में गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद मिला लें।



3-  लौकी 

गर्मियों के सीजन में लौकी बड़ी आसानी से फलती फूलती है गर्मियों में लौकी उगाने का सर्वोत्तम समय मार्च अप्रैल का महीना है। अगर आप खेती के लिए लौकी उगा रहे हैं तो अगेती फसल के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह से लौकी के बीज लगा सकते हैं। 


4 - तोरई

तोरई गर्मियों में उगाई जाने वाली प्रमुख बेलदार सब्जियों में से एक सब्जी है। तोरई के बीजों को फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह के बाद खेतों में लगाया जा सकता है। अगर आप घर की छत पर तोरई उगाना चाहते हैं तो बड़े साइज के गमलों में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तोरई के बीज लगा दें।

5 - करेला

गर्मियों की बेलदार सब्जियों में से करेला एक प्रमुख सब्जी है उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर करेले की खेती की जाती है। गर्मियों के सीजन में हाइब्रिड वैरायटी के बीजों से करेला उगाया जाता है बरसाती सीजन में आप देसी किस्म के बीजों से करेले की खेती कर सकते हैं।



6 - कद्दू

गर्मियों में कद्दू को बड़े पैमाने पर उगाया जाता है उत्तर भारत में कद्दू गर्मियों की एक प्रमुख फसल है कद्दू को लगाने का सही समय फरवरी का महीना होता है जैसे ही तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच जाए आप कद्दू के बीजों को लगाने की शुरुआत कर सकते हैं।

7- टिंडा
गर्मियों में सबसे आसानी से अंकुरित होने वाली फसल टिंडे की होती है। टिंडे के बीज बहुत ही आसानी से अंकुरित हो जाते हैं। टिंडे को उगाने की शुरुआत फरवरी के महीने से शुरू कर सकते हैं । इसे जून जुलाई के महीने तक भी लगाया जा सकता है।

8- ग्वार फली 
गर्मियों में सबसे आसानी से उत्पादन देने वाली फसल ग्वारफली है ग्वारफली को मार्च के महीने से उगाया जा सकता है। अगर आप घर के छत पर ग्वारफली लगाने की सोच रहे हैं तो फिर अच्छी वैरायटी के बीजों से ही इसे उगाएं।
9 - टमाटर

गर्मियों के मौसम में टमाटर बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है । अगर आप गर्मियों में टमाटर उगाने की सोच रहे हैं तो  आपको फरवरी के महीने तक टमाटर के पौधों को जमीन या गमले में लगा देना चाहिए। टमाटर थोड़ा कम तापमान का पौधा है। 30 डिग्री से अधिक तापमान होने पर टमाटर का उत्पादन कम होने लगता है। इसलिए मार्च-अप्रैल तक टमाटर की फसल ले ली जाती है।



गर्मियों के सीजन में सब्जियों में कौन सी खाद दें
गर्मियों के मौसम में तापमान अधिकतम रहता है। इस कारण से सब्जियों में खाद देते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सामान्यतः सब्जियों में प्राकृतिक खाद का ही प्रयोग करें रासायनिक खाद देने से बचें। अगर आपके पास गोबर खाद या केंचुआ खाद है। तो इन प्राकृतिक खाद का प्रयोग आप अपने सब्जियों में अवश्य करें। गर्मियों में खाद देने से पहले सब्जियों की सिंचाई अवश्य करें। सूखी मिट्टी होने पर किसी भी तरह की खाद का प्रयोग ना करें।



गर्मियों में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियां गर्मियों में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियां Reviewed by homegardennet.com on फ़रवरी 14, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.