बरसात के मौसम में उगाये जाने वाले फूल

बरसात का मौसम आते ही चारो तरफ हरियाली छाने लगती है।वातावरण बहुत ही सुन्दर हो जाता है।पौधे स्वस्थ हो जाते है।चलिये आज हम आपको इस मौसम में लगाने वाले पौधों के बारें बताते हैं।

you can watch my YouTube video


फूलदार पौधे -
गेंदा ,जाफरी गेंदा,गुलदाउदी,पोपी फ्लावर,सदाबहार ,गुलहङ,रातरानी,चांदनी,मोगरा,चंपा,ग्लेडियस,लिली,अमर लिली आदि बहुत से पौधे है जो आसानी से लगाये जा सकते है।
गेंदा -जुलाई में इसकी सीडलिग तैयार की जाती है सीडलिग जब 20 से 30 दिन की हो जाये तब खेत में इसे रोप देते है।
गुलदाउदी-यह बहुत ही रंग बिरंगे रंग में मिलते है।गुलदाउदी को ज्यादातर कटिंग से उगाया जाता है।गुलदाउदी की कटिंग जुलाई -अगस्त में लगायी जाती है।कटिंग 15 से 20 दिन में तैयार होती है उसके बाद आप इस कटिंग को कही भी लगा सकते है।फूलों की खेती के तौर पर गुलदाउदी उगायी जाती है।

रातरानी और मोगरा-
दोनों ही पोधे अपनी मनभावन खुशबू के लिये फेमस है।बरसात के मौसम में दोनों पर बहुत अच्छे फूल आते है।आप चाहे तो घर पर इन्है कटिंग से उगा सकते है।कटिंग थोङी मजबूत और बङी होनी चाहिये।
ग्लेडियस-
फूलों की खेती में यह सबसे ज्यादा उगाये जाने वाला पौधा है जो कि गांठ (बल्ब ) से उगाया जाता है।जुलाई अगस्त में इसकी गांठ जमीन में लगा दी जाती है।60 से 90 दिन में फूल देने लगता है।

लिली-रैन लैली बरसात के समय बङी सुन्दर दिखती है।इसके बीज भी आते है और इसके बल्ब भी होते है।दोनो तरीके से इनको ऊगाया जाता है।लाल ,पीले सफेद आदि अनेंक रंगों में यह मिलता है।
गुलहङ और गुलाब- आप इन दोनों पौधो से तो परिचित ही होगें गुलाब को कटिंग से उगाने का सही समय सर्दी में होता है लेकिन बरसात में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।गुलहङ की देशी प्रजाती के पौधे को पूरी साल कभी भी उगाया जा सकता है।
बरसात के मौसम में उगाये जाने वाले फूल बरसात के मौसम में उगाये जाने वाले फूल Reviewed by homegardennet.com on जून 21, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.