आम से ज्यादा फल लेने के लिए क्या क्या करें

 
                  

  
नमस्कार आम पर फूल फल आने का समय आने वाला है और अभी बिल्कुल सही समय है आम को ट्रीटमेंट देने का अगर आप अभी सही तरह से आम को खाद और दवा दे देगे तो मार्च अप्रैल में आम पर भर भर के आम आयेगे।
आम में खाद कब दें 
उत्तर भारत में आम मार्च में फूल देता है और जुलाई अगस्त तक आम पक जाता है। आम से अच्छे फल लेने के लिए अक्टूबर - नवंबर में यह प्रक्रिया कर देनी चाहिए। 

• आम जब पक जाए तो उसके तुरंत बाद आम के पौधे से सूखी हुई लकड़ियां काट दें। मकड़ी आदि का जाला साफ कर दें और जो फूल खराब होकर काला पड़ जाता है। उसे भी काट कर कही दूर ( आम के पौधों से ) ले जाकर जला देना चाहिए। 
• अक्टूबर नवम्बर में सबसे पहले आम के पौधे में खाद देनी होती है। 
• आम की आयु के हिसाब से गोबर / कंपोस्ट खाद / डीएपी / सीवीड खाद भी दी जाती है। 
• जैसे १ वर्ष का आम का पौधा जमीन में लगा हुआ है तो उसे १ किलो गोबर खाद ( २ वर्ष पुरानी ) दी जा सकती है।
अगर आम का पौधा १०_२० साल पुराना है। तो २०,३० किलो कंपोस्ट खाद देनी होगी। साथ में २०० ग्राम डीएपी भी दे सकते है। अगर आम का पुराना पौधा कम आम दे रहा है तो २०० ग्राम जिप्सम साथ में २०० ग्राम पोटास भी देनी होगी।
• आम के पौधों को बीमारी से बचाने के लिए आम के तनों को बोडो पेस्ट या बोडो मिश्रण से पोतना ( पेंट) करना होगा। बोडो मिश्रण बनाने की जानकारी हमने अपने इस वीडियो में दी है आप इसे देखकर पूरी जानकारी ले सकते है।





आम से ज्यादा फल लेने के लिए क्या क्या करें आम से ज्यादा फल लेने के लिए क्या क्या करें Reviewed by YojanaGyanHindi on नवंबर 22, 2024 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.