Money Plant उगाने की पूरी जानकारी




अगर आप Gardening करने के शौकीन हैं। तो सबसे पहले आपके मन ये खयाल आयेगा कि हम अपने Garden में ऐसे कौन से Plant लगाऐ जिससे हमारा बगीचा दिखने में एक हरा-भरा और सुन्दर लगें। तो इन्ही में से आप Money Plant Tree को लगा कर आप अपने बगीचे की या Room की सुन्दरता को बढ़ा सकते हैं। जी हाँ आज हम बात करने वाले हैं money plant को Pot में कैसे लगा सकते हैं।

घर को खूबसूरत और हरा - भरा बनाने के लिए लोग अपनी बालकनी(Balcony) में कई तरह के पौधे लगाते हैं । लेकिन अगर वास्तु शास्त्र की बातों को ध्यान में रखते हुए। Money Pant एक पौधा ऐसा भी होता है जो न सिर्फ आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है। बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाता है। जी हां और उस पौधे का नाम है। Money Plant,इस पौधे के बारे में अक्सर कहा जाता है। कि इस पौधे को कभी भी खरीदकर घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर कैसे कुछ उपाय करके आप इस पौधे की मदद से अपना रुठा भाग्य चमका सकते हैं। और इस पौधे का हमारे जीवन बहुत महत्व है ऐसा भी कहा जाता है। तो आज हम आपको गमले में मनी लगाने की जानकारी( Information) देने वाले हैं।


मनीप्लांट उगाने का सही समय -

वैसे तो Money Plant को वर्षभर उगाया जाता है। लेकिन गर्म मौसम(Weather) में मनी प्लांट का पौधा Slow सर्वाइव(बढता) है। लेकिन मनी प्लांट ठंडे मौसम में तेजी से सर्वाइव(Growth) करता है। अगर इसे लगाना की तापमान की बात की जाए तो 15°C-28°C तक लगा सकते हैं।
बरसाती मौसम - मई -जुलाई 
गर्मियों का मौसम -  फरवरी से लेकर मार्च




मनीप्लांट उगाने के लिए गमले का आकर -
मिट्टी के गमले सबसे अच्छे होते हैं । आप इन्हें प्लास्टिक की ट्रे पर रख सकते हैं ताकि गंदगी न फैले। मजबूती के लिए सीमेंट के गमलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक के गमले उतने सही नहीं होते,क्योंकि इनमें पौधों का विकास रुक जाता है। मिट्टी के गमलों पर पेंट की जगह गेरू का इस्तेमाल करें। साइज के हिसाब से मिट्टी के गमले 70 रुपये से 300 रुपये तक में मिल जाएंगे। वैसे आप पौधे लगाने के लिए पुरानी बाल्टी , टब और यहां तक कि बोतलों तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

money plant कहां लगाएं ?
अगर आपके पास जमीन का बगीचा है। तो आप मनी प्लांट की कटिंग जमीन लगा सकते हैं। शहरों (City) में लोग Money Plant के पौधे को गमले और Playstic Soda बोटल में अक्सर उगाते हैं। अगर आप गमले में मनी प्लांट के पौधे को उगा रहे हैं तो कम से कम 12 इंच का गमला या फिर उससे बड़ा गमला लेना है। उस गमले में आप मनी प्लांट को बड़ी अच्छी तरीके से उगा सकते हैं। और आप जब भी मनी प्लांट के पौधे गमलों में लगाएं तो कम से कम चार से पांच पौधे जरूर लगाएं क्योंकि एक पौधा कभी भी ज्यादा Growth नहीं करता है। इसीलिए 3 से 4 पौधे अवश्य लगाएं।




वीडियो को share जरूर कीजिए

Money Plant की Cutting का चुनाव कैसे करें■ 

 अगर आप मनी प्लांट को कटिंग से उगा रहे हैं तो हमें सबसे पहले मनी प्लांट की उस कटिंग का चुनाव करना है। जिसमें रूट(जड़े ) निकली हो हमें उस कटिंग को लेना है। और उस कटिंग को जमीन या एक गमले में लगा देना है। या फिर आप बिना जड़ वाली कटिंग ले रहे हैं। तो कम से कम उस कटिंग पर 5 से 6 पत्ते होने चाहिए

मनी प्लांट के पौधे कहाँ से खरीदें■ 

अगर आप अच्छी Quality के मनी प्लांट के पौधे उगाना चाहते हैं। तो आपके पास में कोई अच्छी Nursery से मनी प्लांट के पौधे Buy (खरीद) लीजिये।  अगर आपके पास वाली नर्सरी से अच्छे मनी प्लांट के पौधे नहीं मिल रहे हैं तो आप Online किसी अच्छे Seller से खरीदें सकते हैं। Plant या Seeds खरीदते समय उसका Review चेक कर लें तभी आप Plant खरीदें।

Money Plant के लिये कैसा मौसम चाहिये■

  मनी प्लांट के पौधे को आप छायादार स्थान पर भी उड़ा सकते हैं अगर आप अच्छी मनी प्लांट की ग्रोथ चाहते हैं तो आपको ऐसी जगह मनी प्लांट का पौधा लगाना है जहां पर अच्छी तरीके से सूरज की धूप आती हो उस जगह पर आप लोगों को मनी प्लांट का पौधा लगाना है।  या फिर आप मनी प्लांट के पौधे को ग्रीन नेट में भी रख सकते हैं।  छायादार स्थान पर मनी प्लांट का पौधा अच्छी तरीके से ग्रोथ नहीं करता है।  मनी प्लांट के पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है इसीलिए हमें मनी प्लांट के पौधे में सुबह शाम पानी लगाना चाहिए।  अगर आपने मनी प्लांट का पौधा जमीन में लगाया हुआ है तो फिर आप 3 से 4 दिन बाद भी पानी मनी प्लांट के पौधे में दे सकते हैं।



वीडियो को share जरूर कीजिए

मिट्टी की तैयारी कैसे करें ?

 Cutting लगाने से पहले गमलों में से मिट्टी निकाल दें। हो सके तो इसे 2-3 दिनों तक धूप में खुला छोड़ दें । इससे मिट्टी में मौजूद कीड़े - मकोड़े और फफूंद खत्म हो जाएंगे । फिर मिट्टी में कंपोस्ट खाद या गोबर की खाद अच्छी तरह मिलाकर गमलों में भर दें। गमलों को ऊपर से करीब एक - तिहाई खाली रखें ताकि पानी डालने पर मिट्टी और खाद बहकर बाहर न निकल सकें। 

Money Plant की Cutting कैसे लगाये■ 

मनी प्लांट को 15 °-25° से अधिक तापमान होने पर मनी प्लांट की Cutting को लगा देना चाहिये। आप किसी गमले या जमीन पर Money Plant की Cutting लगा दें। उसके बाद मिट्टी में  लगातार नमी बनाकर रखें। और उन कटिंग के गमलो को 4-5 दिन के लिए रख दें। जब नई पत्तियों का विकास होने लगे तब उन गमलो धीरे-धीरे ला सकते हैं।

Money Plant के लिए गमले की तैयारी कैसे करें■ 

मनी प्लांट की Cutting को गमले में लगाने से पहले गमले की निचली सतह में पानी निकलने के लिये ज्यादा से ज्यादा छेद होने चाहिये। अगर गमले में छेद नही होगे तो money Plant का पौधा उचित विकास नही करेगा। गमले की तली में जो छेद होते है उनसे पानी ही नही निकलता बल्कि हवा का आवागमन भी होता है। जिससे पौधे की जड़ो का उचित विकास होता है।




वीडियो को share जरूर कीजिए

Money Plant के पौधे की देखभाल कैसे करें■

गमले में मनी प्लांट की कटिंग लगाने के 4-5 दिन तक उस गमले को छायादार या जहां सुबह शाम की हल्की धूप आती हो ऐसी जगह रखे। 3-4 दिन बाद मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां सही होना शुरू जायेगी। तब आप कटिंग लगे गमले को धीरे-धीरे धूप में रखना शुरू कर सकते है। गमले में मनी प्लांट का पौधा लगाने के एक सप्ताह बाद गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें जिससे मिट्टी मे घास या अन्य खरपतवार ना हो सकें। गुड़ाई करने के बाद एक दो दिन मिट्टी को धूप लगने दें। उसके बाद इस पौधे में लगभग 100-150 ग्राम कोई भी ऑर्गेनिक खाद जैसे गोबर खाद , वर्मी कम्पोस्ट आदि लगायें और उसके बाद पानी दें। इस प्रकार आप महीने में दो बार खाद दे सकते है। धीरे-धीरे आपका मनी प्लांट का पौधा तरक्की करना शुरू कर देगा। 

मनी प्लांट के लिए खाद की मात्रा 
 8-12 इंच के गमलें में 50-150 ग्राम गोबर खाद /30 दिन में अधिकतम दो बार देनी है। यानि कि 15-15 दिनों के अन्तराल पर देनी है।

8-12 इंच के गमले में 100 ग्राम वर्मी कम्पोस्ट/30 दिन में एक बार अधिकतम देनी हैं। या फिर आप/50 दिनों में दो बार दे सकते हैं।

8-12 इंच के गमलों में 100-200 ग्राम किचन वेस्ट खाद / 30 दिन में एक बार देना है। इसे भी आप/50 दिनों में दो बार दे सकतें हैं।

ऊपर बताई गयी सभी खादों में से कोई एक खाद ही आपको अपने money plant के पौधों में देनी है। ज्यादा उत्पादन के चक्कर में सभी खाद एक साथ पौधों में ना लगायें। नही तो आपके मिर्च के पौधे जलकर मर सकते हैं।

खाद का प्रकार■
अगर आप घर पर सब्जियां उगा रहे हैं। तो आपसे निवेदन है कि आप अपने खाने वाले सभी पौधों जैसे सब्जियां और फल वाले पौधों में जैविक खाद का ही प्रयोग करें। प्राकृतिक खाद पौधों के लिए अमृत के समान फायदेमंद होती है। और रासायनिक खाद का प्रयोग बिल्कुल ना करें और ना ही किसी को करने दे। या बहुत ज्यादा आवश्यक होने पर ही सीमित मात्रा में रासायनिक खाद का प्रयोग आप अपने सब्जियों में या फलदार पौधों में बिल्कुल ना करें। इससे आप लोगो को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।



वीडियो को share जरूर कीजिए

खाद को खुद तैयार करें■ 
 कंपोस्ट यानी कूड़े से बना खाद ( आप इसे नर्सरी से खरीद सकते हैं या खुद भी बना सकते हैं ) , लाल मिट्टी , रेत और गोबर का खाद बराबर मात्रा में मिलाएं। अगर जगह हो तो कच्ची जमीन में एक गहरा गड्ढा खोदें,वरना एक बड़ा मिट्टी का गमला लें। इसके तले में मिट्टी की मोटी परत डालें। इसके ऊपर किचन से निकलने वाले सब्जियों और फलों के मुलायम छिलके और पल्प डालें। अगर यह कचरा काफी गीला है। तो इसके ऊपर सूखे पत्ते या न्यूज पेपर डालें। इसके ऊपर मिट्टी की मोटी परत डालकर ढक दें। इस प्रॉसेस को गड्ढा या गमला भरने तक दोहराते रहें। इस Mixture के गलकर 1/3 कम होने तक इंतजार करें। इस Process में तकरीबन 3-4 महीने का समय लगता है। अब पोषण से भरपूर इस खाद को निकालकर किसी दूसरे गमले में मिट्टी की परतों के बीच दबाकर सूखे पत्तों से ढककर रखे। 20-25 दिन में यह खाद इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। मिट्टी के साथ मिलाकर सब्जियां और फल उगाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। खाली हुए गड्ढे या गमले में खाद बनाने की प्रक्रिया दोहराते रहें। इसी तरह, बाजार से सरसों की खली खरीदकर लाएं। खली को पौधों में डालने के लिए इस तरह पानी में भिगोकर रात भर रखें कि अगले दिन वह एक गाढ़े पेस्ट में तब्दील हो जाए। इस पेस्ट को मिट्टी में अच्छी तरह से मिलाकर इसे अपने गमलों में डालें। मिट्टी और खली का अनुपात 10:2 होना चाहिए यानी 10 किलो मिट्टी में 2 किलो खली मिलाएं। इसे गमलों में डालने के बाद मिट्टी की गुड़ाई कर दें। ताकि खली वाली मिट्टी गमले की मिट्टी के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

Money Plant के लिये नियमित गुड़ाई -
गमलों या क्यारियों की मिट्टी को हवा और पानी अच्छी तरह मिलता रहे इसके लिए पौधों की गुड़ाई करना जरूरी है। गमलों की मिट्टी में उंगली गाड़कर देखें। अगर मिट्टी बहुत सख्त है तो गुड़ाई करें। कम से कम महीने में एक बार मिट्टी की गुड़ाई करें। इससे मिट्टी ढीली रहेगी और अपने आप उग आई घासों की भी सफाई हो जाएगी।

मिर्च के पौधे पर आने वाली बीमारियां ■
 मनी प्लांट के पौधे पर अनेक बीमारियों का प्रकोप होता है। कुछ प्रमुख बीमारियो की जानकारी हम आपको नीचे दिये देते हैं।



वीडियो को share जरूर कीजिए


तना छेदक कीट■
 यह मनी प्लांट के पौधे की सबसे बड़ी और प्रमुख बीमारी है। यह लार्वा युक्त कीट होता है। जो मनी प्लांट के नये कोंपल और ताजे फलों को खा जाता है। यह कीट देखते ही देखते पूरे पौधे को बर्बाद कर देता है। फलछेदक कीट की रोकथाम के लिये तुरंत ही आप नीम,धतूरा,गौमूत्र की सहायता से घरेलू कीटनाशक भी बनाकर मनी प्लांट के पौधे पर Spray करें।

मनी प्लांट की पत्तियों का पीला होने का कारण■

हमारे मनी प्लांट की पत्तियां पीली तब पड़ती है। जब हमारे पौधे में गोबर खाद की जरूरत होती है। या फिर हम लोग अपने मनी प्लांट के पौधे में ज्यादा वाटरिंग कर देते हैं। इसकी वजह से हमारी मनी प्लांट की पत्तियां जो है पीली पड़कर नीचे गिरने लगती हैं।
इसके लिए आप मनी प्लांट के पौधे में गोबर खाद या Vermi compost डाल दीजिये। और पौधे में आवश्यकतानुसार पानी दीजिए।





वीडियो को share जरूर कीजिए


Money Plant उगाने की पूरी जानकारी Money Plant उगाने की पूरी जानकारी Reviewed by homegardennet.com on अगस्त 06, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

thanks for your comment

Blogger द्वारा संचालित.